फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman committed suicide with their two kids and husband also hang in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: पारिवारिक विवाद में महिला ने बच्चों संग दी जान, बाद में पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Wed, 27 Oct 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, राजनांदगांव
पीटीआई, राजनांदगांव Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 02:21 AM IST
सार

महिला के पति को अपनी पत्नी और बच्चों की मौत के बारे में पता चला तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
woman committed suicide with their two kids and husband also hang in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ से एक दुखद घटना सामने आई है, राजनांदगांव जिले में एक विवाहित जोड़े ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली और ये सब जानने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


लालबाग थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटना लालबाग थाना क्षेत्र के करमतारा गांव में हुई। उन्होंने जानकारी दी कि जोड़े के बीच विवाद था, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जिसके बाद महिला वेदिका साहू अपने दो बच्चों, तीन साल के बेटे और दो साल की बेटी को लेकर घर से बाहर निकली और गांव के कुएं में कूद गई।   
विज्ञापन


महिला के पति डोमन साहू को अपनी पत्नी और बच्चों की मौत के बारे में पता चला तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed