फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman aged 532 years a recipient of CM's free sewing machine

रमन सरकार ने ढूंढ़ निकाली 532 साल की महिला!

Tue, 29 Jul 2014 01:25 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Woman aged 532 years a recipient of CM's free sewing machine

सुनकर शायद यकीन न हो लेकिन रमन सरकार ने अपने राज्य में 532 साल की महिला ढूंढ़ निकाली है। और सिर्फ 500 ही नहीं ऐसी महिलाओं की लंबी लिस्ट है जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

विज्ञापन


और तो और छत्तीसगढ़ में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो 100, 200 और 500 की उम्र में साइकल और सिलाई मशीन चला रही हैं। ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन छत्तीसगढ़ में आरटीआई के जरिए मिली जानकारी से यह सब पता चला है।
विज्ञापन


दरअसल राज्य में चलने वाली मुख्यमंत्री सिलाई मशीन और साइकल सहायता योजना में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं।

चुनावों में हुई थी घोषणा

Woman aged 532 years a recipient of CM's free sewing machine

इस योजना के तहत जिन महिलाओं को सिलाई मशीन और साइकल दी जा रही है उनकी उम्र 500 और 200 साल भी है। और हकीकत यह है कि इन उम्र की महिलाओं की जानकारी के नाम पर कोई पता मौजूद नहीं है।

अब यह कोई गलती है या बड़ा घोटाला यह तो खोजबीन से सामने आएगा। लेकिन फिलहाल इस योजना के बारे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। और इस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं कि पूरे राज्य में चलने वाली लगभग 40 करोड़ रुपए की इस योजना का लाभ आखिर किसको मिल रहा है?

इस योजना का उद्घाटन पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के समय किया गया था और ऐसे दावे किए गए थे कि इस योजना से राज्य में 1.15 लाख महिलाओं को फायदा पहुंचेगा।

महिलाओं की उम्र का सच

Woman aged 532 years a recipient of CM's free sewing machine

साइकल और सिलाई मशीन की योजनाओं के लिए यह तय किया गया था कि साइकल के लिए 18 से 35 साल और सिलाई मशीन के लिए 35 से 60 साल की महिलाओं को लक्ष्य बनाया जाएगा।

लेकिन आरटीआई से मिली जानकारी में यह सामने आया कि योजना में इस तरह की बातों का बिलकुल ध्यान नहीं रखा गया है।

आरटीआई की जानकारी के अनुसार रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सिलाई सहायता योजना के तहत 19399 सिलाई मशीनें बाटीं गई थीं। और इस लिस्ट में 6189 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 114 साल है। इसमें 6 महिलाएं तो ऐसी हैं जिनकी उम्र 202 साल हैं। तीन महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 212 साल लिखी हुई है। दो महिलाएं ऐसी भी दिखाई गई हैं जिनकी उम्र 228 साल है। कम से कम 14 महिलाएं ऐसी हैं जो 300 साल की हैं। इस लिस्ट में 7 महिलाएं हैं जो 400 की उम्र की हैं। और एक ऐसी महिला की जानकारी भी मौजूद है जिसकी उम्र 532 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन

जांच के आदेश

Woman aged 532 years a recipient of CM's free sewing machine

टीओआई के मुतबिक जब डिप्टी लेबर कमिश्नर सविता मिश्रा से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने इस जानकारी पर हैरत जताई।

उन्होंने कहा कि सो सकता है कि सॉफ्टवेयर में किसी तरह के वायरस के कारण ऐसी गड़बड़ियां हुई हों। उनका कहना था कि अगर और किसी तरह की लापरवाही या फर्जीवाड़े का मामाला है तो इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed