{"_id":"88f18426-d715-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"witnesses-sought-information-from-maoist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले के प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले के प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी मांगी
एजेंसी
Updated Mon, 17 Jun 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में गत 25 मई को हुए घातक नक्सली हमले की जांच कर रहे विशेष न्यायिक आयोग ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे लोगों से हमले के संबंध में जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव शिवमंगल पांडे ने रविवार को कहा कि जिन लोगों को हमले की जानकारी है वह व्यक्तिगत रूप से या समूह में आकर बतौर गवाह अपने बयान हिंदी या अंग्रेजी में रिकार्ड करा सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एक सदस्यीय न्यायिक आयोग के प्रमुख छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्र हैं। आयोग ने हमले की जांच पहले ही शुरू कर दी है।
आयोग बस्तर कमिश्नर कार्यालय से जांच कार्य को आगे बढ़ा रहा है। बस्तर जिले के जीरम घाटी में हुए हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन