फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wind direction change in Chhattisgarh, cold increases at night temperature dropped, now weather will be this

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला हवा का रुख, रात का पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ी, अब ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Fri, 14 Feb 2025 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल गया है। हवाओं के दिशा बदलने से प्रदेश में ठंडी वापस आ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। दिन का पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात का पारा लुढ़कने से ठंड लगने लगी है।

विज्ञापन
Wind direction change in Chhattisgarh, cold increases at night temperature dropped, now weather will be this
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल गया है। हवाओं के दिशा बदलने से प्रदेश में ठंडी वापस आ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। दिन का पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात का पारा लुढ़कने से ठंड लगने लगी है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं गुरुवार को सबसे प्रदेश में सबसे गर्म बीजापुर रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शेष भागों में एक डिग्री की गिरावट आई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मौसम का रुख बदल चुका है। आगामी दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़कने वाला है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म बीजापुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है। सब्सेकम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री बलरामपुर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed