{"_id":"6778fcf39acf2a36010d1145","slug":"wife-murdered-in-raipur-and-body-buried-in-rubble-accused-arrested-by-police-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बाद सुलझी कत्ल की गुत्थी: रायपुर में पत्नी की हत्या कर मलबे में दफनाया शव, आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बाद सुलझी कत्ल की गुत्थी: रायपुर में पत्नी की हत्या कर मलबे में दफनाया शव, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Sat, 04 Jan 2025 02:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद अंधी कत्ल की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने हथौड़ा से वारकर पत्नी की हत्या कर लाश को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मलबे में दबा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दो महीने बाद अंधी कत्ल की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने हथौड़ा से वारकर पत्नी की हत्या कर लाश को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मलबे में दबा दिया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को आरोपी रामेश्वर दीवान पिथौरा महासमुंद निवासी और पत्नी सुनीता ध्रुव के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में लोहे के हथौड़े से सिर पर वारकर हत्या कर दी और चालाकी से लाश को मलबे के नीचे दबा कर फरार हो गया।
कॉम्प्लेक्स के मैनेजर से नौ नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि बिल्डिंग के अंदर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान करने में ही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
जिसके बाद पटा चला कि रामेश्वर दीवान सुनीता ध्रुव ने लव मैरिज की थी। बेलर पिथौरा निवासी रामेश्वर शादीशुदा था उसके बच्चे भी थे। वह सुनीता को भगाकर रायपुर ले आया और दोनों यहीं मजदूरी कर रहे थे। दोनों कॉम्प्लेक्स में मजदूरी करते हुए लेबर क्वॉर्टर में रहते थे। आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।