फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife commits suicide by hanging after quarrel with husband in Korba

Korba: झगड़े के बाद फांसी के फंदे पर लटक गई गायत्री, खिड़की से चिल्लाता रहा पति; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 30 Sep 2024 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 08:53 PM IST
सार

कोरबा जिले में पति से विवाद होने के बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging after quarrel with husband in Korba
नवविवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार क्षेत्र की एक नवविवाहितां कि अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद होने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर फांसी लगा ली। इस मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि दामाद के द्वारा आरती से मारपीट की गई। इस बारे में उसने पहले भी उन्हें अवगत कराया था। घटना की जांच पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन


दो वर्ष पहले आरती का पारिवारिक रीति रिवाज के साथ गायत्री नगर रजगामार निवासी धनेश्वर आदित्य के साथ विवाह हुआ था। मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात को घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी ने बोला कि इलाज के लिए अस्पताल जाना था लेकर नहीं गए हो और शराब पीकर घर आ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरती अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। वो वह चिल्लाता रहा, लेकिन उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिला। इस दौरान चीख-पुकार मचाने लगा और आसपास के लोग एकत्रित हुए, जहां दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता श्याम सिंह कहर्रा ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह पारिवारिक रीति-रिवाज के साथ दो साल पहले किया था। इसके बाद से दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जब उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई, तब वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पति ने उसे मारा है, उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे फांसी की फंदे पर लटका दिया गया है। 


वहीं, मृतका के पति ने ससुर के द्वारा लगाया गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि आज तक उसने अपनी पत्नी के ऊपर हाथ नहीं उठाया है। शादी को दो साल हो गए हैं और बच्चे नहीं है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजने की बात कही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed