{"_id":"673b04c12357b34cb40bc7bd","slug":"wife-attacked-her-husband-with-stick-and-killed-him-in-raigarh-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल पत्नी: 'देर रात घर लौटी और पति के साथ सो गई, सुबह टांगी से...', महिला ने युवक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पत्नी: 'देर रात घर लौटी और पति के साथ सो गई, सुबह टांगी से...', महिला ने युवक को उतारा मौत के घाट
Mon, 18 Nov 2024 02:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:41 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक पत्नी ने टांगी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़लुडेग निवासी निलांबर यादव (28) उनकी पत्नी तिलासो माझी टांगी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने चरित्र शंका और प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई सेतराम राउत ने पुलिस को बताया कि निलांबर आठ साल पहले तिलासो माझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के अन्य सदस्य गए थे। सुबह निलांबर की हत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो शव खाट पर पड़ा मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
लैलूंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल की गहन पड़ताल और डॉग स्क्वाड की मदद से सबूत जुटाए गए। पूछताछ के दौरान पत्नी तिलासो माझी पर शक गहराया। कड़ी पूछताछ में तिलासो ने बताया कि उसने 16 नवंबर को भोर में अपने पति निलांबर यादव की हत्या की। आरोपी महिला ने बताया कि मेला देखने के बाद रात तीन बजे वह घर लौटी और पति के साथ सो गई। सुबह जब वह दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी तो दोनों में झगड़ा हुआ। चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में रखी टांगी से निलांबर के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन