फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather condition in raipur chhattisgarh today

मौसम विभाग का अलर्ट:  शीतलहर की चपेट में आएंगे छत्तीसगढ़ के कई जिले, तापमान बढ़ने की संभावना

Wed, 11 Jan 2023 01:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 01:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में जमकर ठंड पड़ रही है। लोग कपकपाती ठंड से परेशान हैं। जानलेवा सर्दी से कई जिलों में हालत बेहाल है। लोग भारी परेशान हैं। सरगुजा संभाग में ठंड की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Weather condition in raipur chhattisgarh today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जमकर ठंड पड़ रही है। लोग कपकपाती ठंड से परेशान हैं। जानलेवा सर्दी से कई जिलों में हालत बेहाल है। लोग भारी परेशान हैं। सरगुजा संभाग में ठंड की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। शासन-प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव के लिए लकड़ी और अन्य सामान दे रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आज भी कई जगहों पर शीतलहर की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तरी हवाओं का कहर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से चलने वाली हवाओं की वजह से जमकर ठंड लग रही है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज राजधानी रायपुर में मौसम खिला हुआ है। धूप निकली हुई है। लोग धूप निकलने से मौसम का आनंद ले रहे हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदला से ठंड थोड़ी कम हुई है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान जशपुर में दर्ज किया गया। जशपुर का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


स्कूलों के समय में बदलाव
इसके अलावा रायपुर का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस,  दुर्ग 9.2, राजनांदगांव 9.6, कोरबा 9.2, रायगढ़ 10.2, मुंगेली 9.0, कांकेर 7.6, दंतेवाड़ा 8.0, बीजापुर 8.9 डिग्री, बस्तर 8.8 और बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बिलासपुर में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है। पहली पाली के स्कूल सुबह 8 बजे से लगेंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। एक ही पाली में चलने वाली प्राइमरी और पूर्व माध्यम शाला सुबह 8 बजे से लगेंगी। दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से क्लास लगेंगी। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों के लिए लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव के लिए लकड़ी और अन्य सामान दे रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आज भी कई जगहों पर शीतलहर की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed