फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes in Chhattisgarh, chances of heavy storm and rain in many districts of southern parts

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, दक्षिण भागों के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Wed, 14 May 2025 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 May 2025 10:44 AM IST
सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। हालांकि मौसम बदलने के बाद कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Weather changes in Chhattisgarh, chances of heavy storm and rain in many districts of southern parts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। हालांकि मौसम बदलने के बाद कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर बिजली गिर रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed