फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A case of a 13-year-old boy committing suicide by hanging himself has come to light in Amarpur village, under

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 वर्षीय बच्चा, पेड़ पर फंदे से मिला शव

Wed, 02 Sep 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 06:14 PM IST
सार

पिता की डांट के बाद 13 वर्षीय बच्चा घर से लापता हो गया। तलाश के दौरान खेत के पास पेड़ से उसका शव मिलने से गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
A case of a 13-year-old boy committing suicide by hanging himself has come to light in Amarpur village, under
13 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में 13 वर्षीय बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चा मंगलवार शाम पिता की डांट के बाद घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन और ग्रामीण उसे खोजते रहे। अगले दिन खेत की ओर गए ग्रामीणों ने कच्ची सड़क से कुछ दूरी पर पेड़ के पास बच्चे का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान समर सिंह पोरते (13 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अमरपुर गांव का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम उसके पिता बुधराम सिंह पोरते ने किसी बात को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद समर नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया। कुछ समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों और गांव में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बुधवार को कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कच्ची सड़क से कुछ अंदर पेड़ के पास बच्चे को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर पिता की डांट से नाराज होकर बच्चे के घर से निकलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उसकी मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद अमरपुर गांव में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed