{"_id":"641991b1a64ae7009f0c5341","slug":"water-level-dropped-due-to-agriculture-from-drinking-water-in-balod-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद के गांवों में पेयजल संकट: कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, कहा- घर के बोर से कर रहे खेती, गिर रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद के गांवों में पेयजल संकट: कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, कहा- घर के बोर से कर रहे खेती, गिर रहा जलस्तर
Tue, 21 Mar 2023 04:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने घरेलू बिजली से कनेक्शन लेकर बोर का उपयोग कृषि कार्यों में कर रहे हैं। इसके चलते अन्य गांव में के लोगों को बिजली की समस्याएं होती हैं। पेयजल संकट से उबरने के लिए ग्रामीण ऐसे कनेक्शनों को काटने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों की गलतियों के चलते पूरा गांव खामियाजा भुगतेगा। आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीण घर में लगाए गए बोर से कृषि कार्य कर रहे हैं। इसके लिए कनेक्शन भी घरेलू बिजली से लिया गया है। इसके कारण गांव में जल स्तर गिरने लगा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को इसे लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। मामला गुंडरदेही ब्लाक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घट रहा वाटर लेबल
ग्राम चिचबोड़ के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। ग्रामीण टीकम सिंह सेन ने बताया कि गांव में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। अभी तो गर्मी की शुरुआत है। अभी से ही पेयजल संकट भी शुरू हो गया है। इसके चलते प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में बार-बार मना किया जाता है कि गर्मी के दिनों में धान की फसलें ना लें। बावजूद इसके कुछ लोग निजी तौर पर बोर लगवा कर उसका उपयोग कृषि कार्यों में करते हैं।
विज्ञापन
कटवाया जाए कनेक्शन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने घरेलू बिजली से कनेक्शन लेकर बोर का उपयोग कृषि कार्यों में कर रहे हैं। इसके चलते अन्य गांव में के लोगों को बिजली की समस्याएं होती हैं। पेयजल संकट से उबरने के लिए ग्रामीण ऐसे कनेक्शनों को काटने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो उन्हें काफी दिक्कतें होंगी। जितने भी पेयजल के संसाधन हैं वह सूखने लगे हैं और लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों में पानी के लिए जाना पड़ता है।