{"_id":"64ca182b2a521246f300bf61","slug":"voters-were-made-aware-by-taking-out-cycle-rally-in-korba-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News : साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक, अधिकारी व छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News : साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक, अधिकारी व छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
Wed, 02 Aug 2023 06:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:00 PM IST
सार
कोरबा जिले में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। एसडीएम सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
साइकिल रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय मतदाता जागरुकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मार्गदर्शन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरुकता के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
एसडीएम सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई, जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन