{"_id":"64d4d1e9a6bbb59b7304fca8","slug":"virtual-launch-of-range-cyber-police-station-in-five-divisions-in-raipur-chhattisgarh-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रदेश के पांच संभागों में रेंज साइबर थाना का वर्चुअली लॉन्च, अब अपराधियों की खैर नहीं, आज से ही FIR शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रदेश के पांच संभागों में रेंज साइबर थाना का वर्चुअली लॉन्च, अब अपराधियों की खैर नहीं, आज से ही FIR शुरू
Thu, 10 Aug 2023 05:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:32 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुरुवार को रेंज साइबर थाने का वर्चुअली उद्घाटन किया है। प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में 5 रेंज बनाए गए हैं। आज से ही FIR दर्ज करना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रेंज साइबर थाना का वर्चुअली लॉन्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुरुवार को रेंज साइबर थाने का वर्चुअली उद्घाटन किया है। प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में 5 रेंज बनाए गए हैं। आज से ही FIR दर्ज करना शुरू हो गई है। बढ़ते अपराध को देखते हुए ऐसे फैसला लिया गया है। रायपुर रेंज साइबर थाना गंज परिसर स्थित एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर भवन में चलाया जा रहा है। जिसमें रायपुर रेंज के रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय की ओर से रेंज साइबर थाना के संचालन के लिए SOP जारी की गई है। रेंज साइबर पुलिस थाना में साइबर अपराध से संबंधित ऐसे प्रकरणों जिनमें साइबर फ्राड के लिए अलग से टीम बनाई गई है। इसके लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। जैसे कि पूछताछ कक्ष, हेल्प डेस्क और लॉकअप रूम रहेंगे। ऐसे में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा और नियंत्रक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति से ही FIR दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों से होने वाले फ्रॉड की शिकायतें पहले की तरह जिले से संबंधित थानों और साइबर सेलों में की जाएगी। रेंज साइबर थाना की ओर से जिले के थानों को जरूरी तकनीकी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन