{"_id":"615a948a8ebc3e09de22b2d7","slug":"violence-in-lakhimpur-chhattisgarh-cm-baghel-and-punjab-deputy-cm-also-stopped-plane-not-allowed-to-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में बवाल: सीएम भूपेश बघेल को भी रोका, नहीं उतरने दिया विमान, केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर में बवाल: सीएम भूपेश बघेल को भी रोका, नहीं उतरने दिया विमान, केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Mon, 04 Oct 2021 11:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:13 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी से कहा है कि सीएम भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम के विमानों को उतरने की इजाजत न दी जाए। इससे कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या का मामला आग की तरह फैल रहा है। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं यह आग दूसरे प्रदेशों तक भी पहुंच गई है। इसके बाद सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से मिलने से रोक दिया है। दोनों के विमानों को लखनऊ में उतरने ही नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद दोनों ने सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचने की घोषणा की थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है।
सरकार ने कहा कि कानून व्यवस्था को खतरा
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम रंधावा को लखनऊ में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि उनके लखीरमपुर जाने से कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। प्रदेश सरकार ने लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी से कहा है कि दोनों के विमानों को उतरने की इजाजत न दी जाए।
विज्ञापन
भाजपा अपने खिलाफ कोई आवाज बर्दाश्त नहीं कर सकती : बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कहा कि भाजपा अपने खिलाफ कोई आवाज बर्दाश्त नहीं कर सकती। अधिकांश विपक्षी नेता या तो हिरासत में हैं या नजरबंद। हम केंद्रीय मंत्री को हटाने की मांग करते हैं। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि हत्या है।
विज्ञापन
कई नेता हैं हिरासत में
किसानों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। प्रियंका गांधी को सीतापुर के पास हिरासत में लिया गया है तो अखिलेश यादव घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। चंद्रशेखर रावण, आप सांसद संजय सिंह, शिवपाल सिंह जैसे कई नेता हिरासत में हैं।