फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers caught two thieves who stole cow, bull and heifer in Raigarh

Chhattisgarh: रायगढ़ में गाय, बैल और बछिया की चोरी करने वाले दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच में जुटी पुलि

Tue, 29 Oct 2024 04:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गाय, बैल और बछिया की चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Villagers caught two thieves who stole cow, bull and heifer in Raigarh
घरघोड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में गाय, बैल और बछिया की चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाने में अमित कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ग्राम भेंगारी का रहने वाला है। उनके गाय, बैल को गांव का ही खेम सिंह राठिया चराने के लिये महावीर एनर्जी की तरफ लेकर गया था। अमित कुमार ने बताया कि कल सुबह गांव का ही एक लड़का कमलेश गुप्ता उससे आकर पूछा कि आप अपनी गाय, बछिया को बेचे हो क्या तब अमित ने उससे कहा कि वह गाय, बैल को नहीं बेचा है। इसके बाद कमलेश ने बताया कि दो चोरों के द्वारा उनकी गाय और बछिया के अलावा अन्य लोगों के गाय, बैल को चोरी कर नवापारा टेण्डा फिटिंगपारा दुवारी की ओर चोरी करके लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद अमित कुमार और कमलेश दोनों अलग-अलग नवापारा के आगे फिटिंगपारा पहुंचे इस दौरान कमलेश गुप्ता अपने साथियों के साथ दोनों चोरों को पकड़ लिया और उनके पास से चोरी की गाय, बैल और बछिया को सुरक्षित बरामद कर लिया। अमित कुमार ने बताया कि इसमें से 2 गाय, 1 बछिया उसका है तथा 1 गाय, 1 बैल सूरज झरिया निवासी भेंगारी का एवं 1 बैल हेमंत चैहान भेंगारी का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित कुमार ने बताया कि दोनों चोर भोला दास महंत एवं फूलसिंह धनवार दोनों निवासी नवागढ़ के कब्जे से चोरी की बैल, बिछाया और बैल को बरामद करते हुए दोनों आरोपियों घरघोड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बहरहाल इस मामले में शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5), 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed