फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villager injured in wild elephant attack in raigarh

रायगढ़: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, दंतैल हाथी ने सड़क पर रोके वाहन; देखें वीडियो

Thu, 03 Jul 2025 05:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Jul 2025 05:51 PM IST
सार

रायगढ़ के छाल रेंज में जंगली हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, बंगुरसिया सर्किल में एक दंतैल हाथी ने सड़क पर यातायात ठप किया। वन विभाग ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Villager injured in wild elephant attack in raigarh
घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत कुडेकेला 535 आरएफ जंगल में पुटू (मशरूम) इकट्ठा करने गए ग्रामीण राठिया पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की है। घायल ग्रामीण को वन विभाग और हाथी मित्र दल ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग ने घायल को 2,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की और ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पालीघाट-बंगुरसिया सड़क पर दंतैल हाथी का उत्पात
रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल में गुरुवार को एक दंतैल हाथी जंगल से निकलकर पालीघाट-बंगुरसिया सड़क पर आ गया, जिससे वाहनों का आवागमन काफी देर तक ठप रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथी का वीडियो बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। वन विभाग ने दोनों घटनाओं के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed