फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vijay Sharma took oath as second Deputy CM of Chhattisgarh

Chhattisgarh New Deputy CM: जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कभी जाना पड़ा था जेल

Wed, 13 Dec 2023 04:43 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। दोनों नेताओं ने बुधवार को शपथ ग्रहण की है। विजय शर्मा हिंदुत्व को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Sharma took oath as second Deputy CM of Chhattisgarh
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय शर्मा ने प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम बने हैं। विजय शर्मा ने बुधवार को डिप्टी सीएम के पद पर शपथ ग्रहण की है। वहीं, विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से नगर में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जा रहा है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था। विजय शर्मा हिंदुत्व को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे हैं। 2021 में कवर्धा में हुए झंडा विवाद के बाद दंगा फैल गया था। इसी दंगा को लेकर विजय शर्मा को जेल जाना पड़ा था। इस मामले को लेकर भाजपा ने खूब उठाया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


राजनीतिक सफर
छत्तीसगढ़ के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की राजनीति सफर का शुरुआत छात्र जीवन से हुई है। साल 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता रहे हैं। इस दौरान कवर्धा नगर इकाई के सहसंयोजक का दायित्व भी संभाला है। इसके बाद 1993 में वे छात्र संगठन में सक्रिय रहे। वह 2004 में भाजयुमो कबीरधाम जिला के जिला अध्यक्ष रहे। उनका राजनीतिक कद बढ़ाता गया और 2011 में उन्होंने जिला महामंत्री की कमान संभाली। वे दो बार के जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। साल 2016 में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की कमान संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शर्मा का राजनीतिक सफर यहीं खत्म नहीं हुआ वह और निरंतर आगे बढ़ते गए। फिर उन्हें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री बनाया गया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री बनाया गया। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने कबीरधाम विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम विजय शर्मा को टिकट दिया। उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर थे, उनको पटखनी देते हुए विजय शर्मा ने जीत हासिल की है। इनका नाम डिप्टी सीएम के लिए पहले से ही चर्चा में था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विजय शर्मा ने दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शैक्षणिक योग्यता देखा जाए तो उन्होंने एमसीए किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश में डिप्लोमा भी किया है और एमएससी भी की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed