फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel versus TS Singh Deo

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, बघेल और सिंहदेव के बयानों में छिपे इशारे पहचानिए

Sat, 15 Dec 2018 10:42 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 15 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Chunav 2018 Results: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel versus TS Singh Deo
भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंहदेव-कौन बनेगा सीएम? - फोटो : Amar Ujala
दो राज्य। दो तस्वीरें। दो मुख्यमंत्रियों का एलान। अब तीसरी तस्वीर का इंतजार है, जिसमें राहुल के एक तरफ भूपेश बघेल तो दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव खड़े हो सकते हैं। राहुल गांधी ने पहले मध्यप्रदेश के दोनों दावेदारों कमलनाथ और सिंधिया के साथ तस्वीर खिंचाई और फिर सीएम का एलान हुआ। इसके अगले दिन पायलट औऱ गहलोत के साथ तस्वीर सामने आई और फिर गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की बात जाहिर हुई। 
विज्ञापन


अब सबकी निगाहें छत्तीसगढ़ पर हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अभूतपूर्व कामयाबी मिली है। राज्य की 90 में से 68 सीटों पर धमाकेदार जीत के बाद अब चुनौती मुख्यमंत्री चुनने की है। दावेदारों में यूं तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और 2013 से नेता विपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे टीएस सिंहदेव हैं लेकिन ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


टीएस सिंहदेव ने कहा है, 

"हमारे यहां एक से ज्यादा योग्य नाम हैं इसलिए प्रक्रिया में समय लग रहा है। 11 तारीख को नतीजे भी कुछ देरी से आए, अभी सिर्फ 4 दिन ही हुए हैं। 7 से 8 दिन का समय लेकर हाल में अपने मुख्यमंत्रियों को नियुक्त करने वाली भाजपा हम पर टिप्पणी न करे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली की ओर निकलते वक्त भूपेश बघेल ने भी दिलचस्प ट्वीट किया था।, उन्होंने लिखा, "जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा। आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा। आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी दी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।"
 
साफ है कि न तो भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री पद से कम पर मानने का कोई इशारा दे रहे हैं और न ही टीएस सिंहदेव। यानी, छत्तीसगढ़ भी राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed