फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   VIDEO: Rural trapped for 12 hours amidst strong currents of water in the dam, Air Force saved him in 20 minutes

VIDEO: बांध में तेज बहाव के बीच 12 घंटे फंसा रहा ग्रामीण, वायुसेना ने 20 मिनट में बचाई जान

Mon, 17 Aug 2020 03:23 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Rural trapped for 12 hours amidst strong currents of water in the dam, Air Force saved him in 20 minutes
भारतीय वायुसेना का बचाव कार्य - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में बांध का पानी छोड़े जाने से एक व्यक्ति पानी के बीच फंस गया और निकलने के लिए घंटों तक जूझता रहा। इसके बाद खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। मामला बिलासपुर जिले का है, यहां बांध से पानी छोड़ने से तेज बहाव की चपेट में आए एक व्यक्ति ने पेड़ों को पकड़ कर अपनी जान बचाई, इसके बाद 12 घंटे की मशक्कत के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि ग्रामीण जितेंद्र कश्यप (43) रविवार शाम को जिले के खुंटाघाट बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बनाए गए स्थान पर कूद गया था। इसके बाद वह तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कश्यप ने किसी तरह वहां पत्थरों और पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन वह वहां 12 घंटे तक फंसा रहा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तब कश्यप को वहां से निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को भेजा गया। वहीं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) का दल भी वहां पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी ने बताया कि जब कश्यप को बचाने की कार्रवाई शुरू की गई तब खराब मौसम और पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात तक बचाव दल कश्यप तक नहीं पहुंच पाया था। बाद में कश्यप को बचाने के लिए वायुसेना की मदद लेने का फैसला किया गया।


अग्रवाल ने बताया कि वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने सुबह लगभग 5:49 बजे रायपुर से उड़ान भरी और सुबह करीब 6:37 बजे फंसे हुए व्यक्ति को रस्सी के सहारे वहां से निकाल लिया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से इस बचाव कार्य में लगभग 20 मिनट लगा और हेलीकॉप्टर सुबह 7:35 बजे वापस रायपुर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि कश्यप को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed