{"_id":"684aaf5f35a9d156d90d7ab1","slug":"vehicle-carrying-examinees-lost-control-and-overturned-in-jagdalpur-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवती की मौत; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवती की मौत; तीन लोग घायल
Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में परीक्षार्थियों को लेकर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम दरभगुड़ा में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार सभी लोग बीएड की परीक्षा देने के जा रहे थे।
विज्ञापन
एर्राबोर थाना प्रभारी अविनाश टंडन ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी ड्राइवर गोपाल नाग (25) अपने वाहन में बालूराम साहू (32) निवासी दंतेवाड़ा, डोमन लाल कवर (36) निवासी दंतेवाड़ा, निधि चौधरी (26) निवासी दंतेवाड़ा, त्रिवेणी बघेल (26) शामिल थे। वाहन चला रहे गोपाल सभी को लेकर कोंटा के चल रहे बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
गाड़ी दरभगुड़ा के पास पहुंची थी, तभी मोड़ आने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे जा पलटी, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिवेणी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोगों को किसी भी प्रकार से कोई भी चोट नही आई, घटना की जानकारी लगते ही मृतिका के साथ ही अन्य लोगों के परिवार कोंटा आ पहुँचे, जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन