फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   uproar over conversion in chhattisgarh, four arrested in balrampur

धर्मांतरण पर हंगामा: दो समुदायों के बीच हाथापाई, थाने के सामने किया चक्काजाम, पादरी सहित चार गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2022 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

बलरामपुर जिले में धर्मांतरण कराने को लेकर पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। विवाद की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। राजपुर थाना प्रभारी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। राजपुर तहसीलदार ने कार्यक्रम में भी उपस्थित लोगों का बयान दर्ज किया है। 

विज्ञापन
uproar over conversion in chhattisgarh, four arrested in balrampur
बलरामपुर में धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में धर्मांतरण को लेकर बुधवार देर रात से हंगामा जारी है। पहले धर्मसभा को लेकर विवाद हो गया। फिर दो समुदायों के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। गुरुवार को फिर एक समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने पादरी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन




पादरी पर सभा कर धर्मांतरण का आरोप
जानकारी के मुताबिक, राजपुर के पहाड़खड़ूया में बुधवार रात धर्मांतरण की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपाई एकत्र हो गए। उन्होंने राजपुर तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा और पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी देर में फोर्स भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक ग्रामीण के घर का दरवाजा खटखटाया गया तो वहां एक पादरी करीब 30 ग्रामीणों को उपदेश दे रहा था। इस पर भाजपा नेताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाया और विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन




कार्रवाई नहीं होने पर भड़के भाजपाई
पुलिस हिरासत में लेने के बाद भी पादरी के समर्थक थाने पहुंच गए और कार्रवाई नहीं करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि धर्मांतरण नहीं हो रहा था, सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। वहीं इसका पता भाजपाइयों को लगा तो वे भी थाने के बाहर एकत्र हो गए। दोपहर तीन बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाइयों ने थाने के बाहर ही चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी भी पहुंचे और बताया कि जांच के बाद एफआईआर की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में गंदगी पर हाथापाई, तीन थानों की फोर्स तैनात
धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए राजपुर में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं पादरी के समर्थन में पहुंचे लोगों के एक मंदिर परिसर को गंदा करने की सूचना पर भी बवाल हो गया। हिंदू संगठनों और पादरी समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया। पुलिस ने पहाड़खुड़वा निवासी अनिल कुजूर, सरगवां निवासी सी. बशील तिग्गा, लोधी निवासी धर्मलाल तिर्की और सरिमा निवासी जीवित लाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed