{"_id":"635b5b641fb625645b471da8","slug":"unknown-person-s-body-found-in-river-in-kawardha-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा: नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा: नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
Fri, 28 Oct 2022 10:02 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:02 AM IST
सार
मामला क्षेत्र के नेवारी गांव का है। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
विज्ञापन
नदी किनारे जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा की शहर कोतवाली क्षेत्र में नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मामला क्षेत्र के नेवारी गांव का है। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पानी में उतराता हुआ शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन