{"_id":"65d3245b7e5c82908507f1e2","slug":"unknown-people-killed-young-man-and-threw-his-body-on-road-in-dantewada-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, नक्सली पर्चा भी डाला; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, नक्सली पर्चा भी डाला; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Feb 2024 03:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:20 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले में एक युवक का सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास नक्सली पर्चा मिला, जिससे लोगों ने नक्सली घटना का अंदेशा जताया है। वहीं, पुलिस ने नक्सली घटना से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारसूर थाना क्षेत्र के मालेवाही कैंप से महज चार किमी दूर सड़क पर सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से एक नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया। हालांकि पुलिस ने इस घटना को नक्सली घटना होने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक के ऊपर उसके छोटे भाई की हत्या करने का संदेह चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घोटिया मोड़ के पास एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त चैनू कश्यप (25) पुत्र जोगी कश्यप निवासी ढ़दुम ताड़ेलवाया पारा थाना बारसूर के रूप में हुई। वह एक होटल में काम करता था। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात शख्स ने चैनु कश्यप की हत्या कर शव के पास नक्सली पर्चा डाल दिया। जिससे कि पुलिस को लगे कि यह हत्या नक्सलियों ने की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मालेवाही सखा राम मंडावी ने बताया कि मृतक द्वारा अपने ही छोटे भाई जलकू कश्यप का हत्या करने का संदेह चल रहा है। जिससे परिवार में आपसी विवाद व मतभेद थे। प्रथम दृष्टया में यह मामला आपसी रंजिश प्रतीत हो रह है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक की हत्या गला घोंटकर की जाने की बात सामने आई है। इसे नक्सली घटना दिखाने के लिए पर्चा फेंका गया है।
विज्ञापन