फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uncontrolled pickup fell into ditch in Kawardha 18 people injured

Chhattisgarh: पिकअप में 24 लोग थे सवार, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिरी, पांच की हालत गंभीर

Fri, 17 Feb 2023 03:41 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

कवर्धा में गुरुवार देर शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Uncontrolled pickup fell into ditch in Kawardha 18 people injured
गहरी खाई में पलटा पिकअप और अस्पताल में घायलों का इलाज कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम करीब 6 बजे घानीखूंटा घाट पर 20 फीट खाई में पिकअप वाहन नंबर सीजी - 10, एके-3549 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में 24 लोग सवार थे, जो वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान घानीखूंटा घाट में यह हादसा हुआ है। वाहन पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। देर रात तक घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां तुरंत18 घायल का उपचार किया गया। इसमें 5 लोगों की हालत गंभीर थी, जिसे कवर्धा के जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायलों का उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग रेंगाखार के पास ग्राम मुड़हीपार गांव आयुर्वेदिक उपचार कराने गए थे। यहां से लौटने के दौरान घानीखूंटा घाट में हादसा हुआ है। पीड़ित परिवार बेमेतरा जिले के नवागढ़ का रहने वाला है।

विज्ञापन

ये हुए घायल 

फूलमती सतनामी, भारत नौरंगे, गौतम कुर्रे, भूपेश जोशी, मालती नौरेंगे, रामकुमार धृतलहरे, विमला धृतलहरे, सीता कुर्रे, पुरषोत्तम दिवाकर, उबारन धृतलहरे, तुलसी जांगड़े, दिल कुमारी मारकंडे, कृष्ण कुमार कांगड़े  सभी निवासी ग्राम कतई नवागांव थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा है। इस मामले में पुलिस ने सहसपुर लोहारा अस्पताल से जानकारी ले रही है। मामले को लेकर जांच किया जाएगा। जांच के बाद वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा कैसे हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed