फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Uncontrolled bus collided with shop due to tire burst half a dozen people injured

Balod Accident: टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान से जाकर टकराई बस, आधा दर्जन लोग घायल

Wed, 29 Mar 2023 08:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलोद
अमर उजाला नेटवर्क, बलोद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Mar 2023 08:51 PM IST
सार

दुर्घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों थाने में हैं और मामले की जांच की जा रही है। आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस में जरूरत से ज्यादा यात्रियों को बैठाया हुआ था।

विज्ञापन
Uncontrolled bus collided with shop due to tire burst half a dozen people injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनौद में ही खचाखच सवारियों से भरी बस सीधे एक दुकान के सेट से जा टकराई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि सभी घायल सामान्य हैं, प्रथम दृष्टया टायर फटने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन कंपनी पायल क्रमांक सीजी 07 ई 0466 दुर्ग से धमतरी की ओर आ रही थी, जहां ग्राम सनौद में ही उसका टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान के बाहर लगे सेट के खंभे से जा टकराई और टकराने के साथ ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, कुछ घायल खुद से धमतरी अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


जरूरत से ज्यादा थे यात्री
थाना प्रभारी ने बताया कि सवारियों का कहना है कि बस में लगभग 70 लोगों को बैठाया गया था। वहीं, कंडक्टर का कहना है कि उन्होंने केवल 45 सवारी ही बैठे थे। फिलहाल दुर्घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों थाने में हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बस में सवार शिकायतकर्ता आकर शिकायत दर्ज कराता है तो फिर विधिवत कार्रवाई मामले में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed