फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unclean occupation certificate will now be made online, students will get direct scholarship benefits

Chhattisgarh: अब ऑनलाइन बनेगा अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का मिलेगा सीधा लाभ

Thu, 21 May 2026 05:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 May 2026 05:07 PM IST
सार

कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्णय लिया है कि छात्रवृत्ति के लिए जरूरी प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Unclean occupation certificate will now be made online, students will get direct scholarship benefits
लोक शिक्षण संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्णय लिया है कि छात्रवृत्ति के लिए जरूरी प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुरोध पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार स्तर पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर को सफलतापूर्वक लाइव कर दिया गया है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया को जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र की तर्ज पर सरल बनाया गया है। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच या नगरीय निकाय के पार्षद तथा संबंधित पटवारी के हस्ताक्षरयुक्त अनुशंसा पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें और ऑनलाइन आवेदन के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थी समय पर छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed