{"_id":"650a87e6fa5a78d6b80880db","slug":"two-women-naxalites-killed-in-encounter-with-police-in-chhattisgarh-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
Wed, 20 Sep 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:19 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा-सुकमा अंतरजिला सीमा पर नगरम-पोरो हिरमा जंगलों के पास प्रतिबंधित संगठन के दरभा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरनपुर पुलिस थाने की सीमा के जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी हुई, जब राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा-सुकमा अंतरजिला सीमा पर नगरम-पोरो हिरमा जंगलों के पास प्रतिबंधित संगठन के दरभा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अभियान शुरू किया। जब गश्ती दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल के साथ दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन