फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two smugglers arrested with 54 diamonds in Gariaband

Chhattisgarh: लाखों रुपये के 54 हीरों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में हाईवे पर घूम रहे थे दोनों

Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

गरियाबंद में पुलिस ने शुक्रवार को 54 हीरों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हीरे बेचने की फिराक में नेशनल हाईवे पर घूम रहे थे। आरोपियों के पास से बरामद हीरों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 54 diamonds in Gariaband
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने शुक्रवार को 54 हीरों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हीरे बेचने की फिराक में नेशनल हाईवे पर घूम रहे थे। आरोपियों के पास से बरामद हीरों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। दोनों  आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी हीरे कहां से लेकर आए थे। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग नेशनल हाईवे 130 सी पर मैनपुर-गरियाबंद के बीच घूम रहे हैं। आरोपियों के पास कोई संदिग्ध सामान हो सकता है। इस पर पुलिस ने एक टीम मौके पर भेजी। मैनपुर से करीब आठ किमी दूर नेशनल हाईवे पर दबनाई नाला के पास दो युवक घूमते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 54 हीरे बरामद हुए। 
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजयवाड़ा भवानीपुर निवासी सैयद हुसैन खान और गरियाबंद निवासी कमाल खान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि सैयद हुसैन से 30 और कमाल खान से 24 हीरे बरामद हुए हैं। दोनों ने हीरे कागज की पोटली बनाकर जेब मं छिपा रखे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि खदान से ये हीरे चोरी कर लाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed