फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two smugglers arrested from amarkantak express with liquor

Bilaspur : ट्रेन से अंग्रेजी शराब की तस्करी, अमरकंटक एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 06:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

आरोपियों के पास से दो बैग मिले। इसमें अंग्रेजी शराब की 10-10 बोतलें भरी हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर के बाबाटोला सिंधी कैंप निवासी खेमचंद चौधरी और सुरेश अहिरवार हैं। 

विज्ञापन
two smugglers arrested from amarkantak express with liquor
जीआरपी ने अमरकंटक एक्सप्रेस से शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थो की तस्करी पर सख्ती के चलते अब बदमाश नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। इसके लिए तस्कर ने अब ट्रेन का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसे ही दो तस्कर को बिलासपुर में रेलवे पुलिस ने अमरकंटकर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से अंग्रेजी शराब की बोतलें दो बैग में बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे की अपराध नियंत्रण टीम को अमरकंटक एक्सप्रेस से शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सोमवार को जीआरपी की टीम ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़ गई। तलाशी के दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। इस पर टीम ने दोनों के सामनों की तलाशी ली। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से दो बैग मिले। इसमें अंग्रेजी शराब की 10-10 बोतलें भरी हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर के बाबाटोला सिंधी कैंप निवासी खेमचंद चौधरी और सुरेश अहिरवार हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed