फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two sbi employees killed after car collided with tree in chhattisgarh jashpur

Jashpur: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, SBI मैनेजर सहित दो की मौत, दो गंभीर, छुट्टी मनाकर लौट रहे थे

Mon, 21 Nov 2022 01:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 01:44 PM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि झपकी आने के चलते कार अनियंत्रित हो गई होगी। इसके चलते हादसा हुआ है। हालांकि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घायल दोनों कर्मचारियों की स्थिति गंभीर है। उनसे पूछताछ के बाद ही हादसे का सही कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
two sbi employees killed after car collided with tree in chhattisgarh jashpur
पेड़ से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार देर रात सड़क हादसे में SBI के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में बैंक के ब्रांच मैनेजर भी शामिल हैं। जबकि दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है। उन्हें रांची रेफर किया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि चारों कर्मचरी छुट्टी मनाने के लिए गए थे। लौटने के दौरान दुलदुला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर हादसा हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की जशपुर स्थित दो अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत चार कर्मचारी रविवार को छुट्टी मनाने के लिए कुनकरी गए थे। वहां से सभी कार से रात करीब 9 बजे जशपुर लौट रहे थे। अभी वे जशपुर-कुनकुरी के बीच हाईवे पर चराईडाड मंदिर से आगे मोड़ पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची दो कर्मचारी सुमित और अनुरंजन मिंज की मौत हो चुकी थी। अन्य दो कर्मचारी राजेंद्र एक्का और अमल खेस्स दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओपी राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत देख दोनों को रांची रेफर कर दिया गया है।  



बैंक अधिकारी डेविड कुजूर ने जानकारी दी है कि हादसे में जान गंवाने वाले अनुरंजन मिंज SBI की मनोरा ब्रांच में मैनेजर थे और सुमित जशपुर ब्रांच में क्लर्क थे। जबकि घायल राजेंद्र एक्का जशपुर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं और अमल खेस्स क्लर्क हैं। चारों लोग वीकेंड मनाने के लिए प्राइवेट वाहन से कुनकुरी गए थे। हादसे में अमल खेस्स के दोनों हाथ टूट गए हैं। वहीं राजेन्द्र एक्का को अंदरूनी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed