फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two police personnel killed in naxal attack in Chhattisgarh's Bastar district

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद 

Sat, 14 Mar 2020 05:07 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, बस्तर
पीटीआई, बस्तर Published by: अमित कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Two police personnel killed in naxal attack in Chhattisgarh's Bastar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार को एक नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के मारदम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के दो हेड कॉन्स्टेबल ने जान गंवा दी। इसके अलावा सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बोदली और मालेवाही गांव के पास जंगलों में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दरअसल मारडूम थाना क्षेत्र में सड़क तैयार की जा रही थी। इसी की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया था। मगर जब जवान जंगल के बीचोबीच थे, तभी नक्सलियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेज दिया गया है। एक अन्य घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। यह जवान बारूदी सुरंग के विस्फोट से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed