{"_id":"66c7643976f5da24490762a7","slug":"two-persons-including-a-rewarded-naxalite-surrendered-in-sukma-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लाल आतंक' का सरेंडर: छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली समेत दो ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाल आतंक' का सरेंडर: छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली समेत दो ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनाम
Thu, 22 Aug 2024 09:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में सरकार की नीति से प्रभावित और नक्सलियों के कैंप से प्रताड़ित नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिले में सरकार की नीति और पुलिस के अभियान से प्रभावित होकर जिले में सक्रिय दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
छत्तीशगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरूप एक आत्मसमर्पित नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना एर्राबोर पुलिस बल एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ, 206 कोबरा वाहिनी के आसूचना षाखा का विशेष प्रयास रहा है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। दो नक्सलियों कुहराम बण्डी और माड़वी कोसा ने आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन