{"_id":"616166468ebc3e628f6cda1f","slug":"two-miscreants-arrested-from-saheibganj-in-jharkhand-over-theft-in-navkar-jewelers-of-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: ज्वेलरी की दुकान में करोड़ों की चोरी के मामले में झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: ज्वेलरी की दुकान में करोड़ों की चोरी के मामले में झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड अब भी फरार
Sat, 09 Oct 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:22 PM IST
सार
नवकार ज्वेलर्स में लगभग सवा करोड़ के सोने चांदी के जेवर की चोरी करने वाले गैंग के सभी सदस्य साहेबगंज इलाके के ही रहने वाले हैं। फिलहाल इस बड़े कांड का मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस को गुढ़ियारी के नवकार ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में कामयाबी हाथ लगी है। झारखंड पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों आरोपी गुढ़ियारी में नवकार ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी में शामिल थे। ये बदमाश अपने पांच साथियों के साथ झारखंड में पुलिस का बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे। झारखंड पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए इन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने झारखंड से बदमाशों को रायपुर लाकर नवकार ज्वेलर्स में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है। झारखंड पुलिस ने इन बदमाशों के पास से 38 किलो चांदी भी जब्त की है। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि ये चांदी रायपुर ज्वेलर्स वाली वारदात की ही है या किसी और की। पुलसि इसकी तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से बाहर है मास्टर माइंड
जिन बदमाशों को लाया गया है उनके नाम मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख हैं। यह दोनों झारखंड के साहेबगंज इलाके के रहने वाले हैं। रायपुर पुलिस ने बताया कि नवकार ज्वेलर्स में लगभग सवा करोड़ के सोने चांदी के जेवर की चोरी करने वाले गैंग के सभी सदस्य साहेबगंज इलाके के ही रहने वाले हैं। हालांकि, चोरी को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं, जांच टीम दावा कर रही है कि इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो पाएगी।
विज्ञापन
बदमाशों ने दुकान की पहले रेकी की
नवकार ज्वेलर्स के ठीक बगल की जलाराम गारमेंट्स नाम की दुकान है। 30 सितंबर को एक युवक यहां पर किराए लेने की बात की। उसने कहा कि वो यहां जूतों का कारोबार करेगा। बंद पड़ी दुकान के मालिक ने दुकान किराए पर देने की बात कह दी, युवक ने 40 हजार रुपए एडवांस देकर दुकान 4 अक्टूबर को आकर एग्रीमेंट करने का वादा कर दिया। युवक ने 1 अक्टूबर को फर्नीचर का काम करवाने के लिए मालिक से दुकान की चाबी ली। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने शनिवार रात इस दुकान में रुके और ज्वेलर्स दुकान की पहले रेकी की और आधी रात छत से नवकार ज्वेलर्स में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।