फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Maoists arrested along with Naxal camp demolished by Narayanpur police

Chhattisgarh: नारायणपुर पुलिस ने नक्सल कैंप को उड़ाया, दो माओवादी भी गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

नारायणपुर पुलिस ने एक नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही दो माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों रोड काटकर मार्ग अवरूद्ध करने वाली वारदात में शामिल थे।

विज्ञापन
Two Maoists arrested along with Naxal camp demolished by Narayanpur police
पुलिस ने दो माओवादियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। तारतम्य में ग्राम आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दराज पी. (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन

 
थाना धनोरा से रवानाशुदा डीआरजी और आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाये गये संत्री द्वारा पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया। जिस पर नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बल द्वारा मौके पर नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस को सामान बरामद हुआ।  
विज्ञापन


सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिप रहे थे। जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ की गई। एक का नाम दासू कोर्राम और दूसरे का नाम विजय कोर्राम निवासी आसनार बताया है। पूछताछ करने पर अपने आप को नेलनार एरिया कमेटी अन्तर्गत आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य बताया। अप्रैल में हुई घटना में इन दोनों ने अन्य माओवादियों के साथ मिलकर मुख्यमार्ग को  काटकर मार्ग अवरूद्ध किया था। इस घटना में दोनों शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 341, 431 भादवि,  25 आर्म्स एक्ट, धारा 3 (2) (ड) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 10, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed