फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two killed, five injured in Maharashtra to Raipur bus accident in Rajnandgaon

बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत: राजनांदगांव में NH-53 पर हादसा, पांच घायल; महाराष्ट्र से जा रही थी रायपुर

Mon, 17 Apr 2023 03:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Apr 2023 03:15 PM IST
सार

राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि, बस चालक ने सामने जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मारी है। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौत हुई है। पांच अन्य घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
two killed, five injured in Maharashtra to Raipur bus accident in Rajnandgaon
राजनांदगांव में बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ आ रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव अंदर ही फंस गया। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है।  बस महाराष्ट्र के अमरावती से रायपुर जा रही थी। हादसा तुमीबोड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के महेंद्र ट्रेवेल्स की बस अमरावती से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान राजनांदगांव में सुबह करीब 6-7 बजे ग्राम कोहका के पास नेशनल हाईवे-53 पर बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी से भरी ट्रॉली अलग होकर बस के आगे फंस गई। इससे बस के केबिन में लगा शीशा टूट गया और अंदर फंसकर चालक व कंडक्टर की मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक यात्री और ट्रैक्टर सवार चार लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन




हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर का शव बाहर निकाला जा सका है। चालक की पहचान राजस्थान निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। परिचालक तेजराम छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला था। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि बस में कितने यात्री सवार थे। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed