फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two journalists arrested for publishing misleading and baseless news in raipur

छत्तीसगढ़ : भ्रामक और आधारहीन खबर छापने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार, कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर कार्रवाई

Tue, 26 Oct 2021 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर भ्रामक और आधारहीन खबर प्रकाशित करने के आरोप में स्थानीय वेब पोर्टल के दो पत्रकारों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Two journalists arrested for publishing misleading and baseless news in raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गलत और भ्रामक खबर लगाने का आरोप है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर भ्रामक और आधारहीन खबर प्रकाशित करने के आरोप में स्थानीय वेब पोर्टल के दो पत्रकारों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह और रायपुर नगर (उत्तर) क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा की शिकायत पर सोमवार को पत्रकार मधुकर दुबे और उनके सहायक अविनाश पल्लीवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी महीने की 24 तारीख को कांग्रेस विधायक सिंह ने और 25 तारीख को जुनेजा ने पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक और आधारहीन खबर छापने तथा जबरन उगाही करने की कोशिश के आरोप में थाने में शिकायत की थी। विधायकों की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों पत्रकारों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed