{"_id":"705c8f04-6605-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"two-ipl-6-matches-will-organise-a-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में मचेगी आईपील-6 की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में मचेगी आईपील-6 की धूम
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
रायपुर में आईपील-6 की धूम मचने वाली है। अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल-6 के दो मैच रायपुर में खेले जायेंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम यहां से दो मैच खेलेगी। हालांकि अभी मैचों की तारीख घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
आईपील के चैयरमेन राजीव शुक्ला ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। आईपील गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद शुक्ला ने बताया कि मैचों की तारीख जल्द ही घोषित की जायेगी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसियेशन भी रायपुर में मैचों के आयोजन को लेकर खासा उत्साहित है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होने वाले मैचों के लिये अहमदाबाद और राजकोट को विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। ऐसा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के बीच के मतभेदों को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन