{"_id":"648b23ed72df647a930e9c77","slug":"two-interstate-smugglers-arrested-with-heroin-in-raipur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: होटल में छिपकर कर रहे थे नशे का कारोबार, 23 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: होटल में छिपकर कर रहे थे नशे का कारोबार, 23 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Thu, 15 Jun 2023 08:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:15 PM IST
सार
रायपुर पुलिस को चकमा देकर एक निजी होटल में मादक पदार्थ हीरोइन की बिक्री करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय तस्कर हैं। दोनों होटल के 101 रूम नंबर में छिपकर कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
2 आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस को चकमा देकर एक निजी होटल में मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय तस्कर हैं। दोनों होटल के 101 रूम नंबर में छिपकर कारोबार कर रहे थे। सूचना पर अमानाका थाने की पुलिस ने होटल में धावा बोला। दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 251/2023 धारा 21(B) NDPS ACT रिपोर्ट दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 23 ग्राम हीरोइन जब्त किया गया है। इसकी कीमत साढ़े 11 लाख रुपए आंकी जा रही है।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को 14 जून को हीरोइन का कारोबार करने वालों की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं होटल को घेरकर रूम नंबर 101 में दबिश दी। जहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना नाम निशान सिंह 26 साल और धर्मेंद्र सिंह 40 साल बताया। धर्मेंद्र किराए के मकान में कबीर थाना रायपुर में रहता था।
विज्ञापन
शातिर आरोपी ऐसे छिपाए थे माल
पूछताछ और उनकी तलाशी करने पर मोबाइल चार्जर के अंदर एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ मादक पदार्थ हेरोइन का चिट्ठा मिला। वहीं दूसरे आरोपी के पास से भी हेरोइन का चिट्ठा मिला। इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक तराजू, 1 नग मोबाइल और बिक्री के 5 हजार रुपए पुलिस जब्त किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- निशान सिंह, पंजाब निवासी
- धर्मेन्द्र सिंह, अमृतसर पंजाब निवासी, कबीरनगर थाना रायपुर