फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Ganja smugglers from Rajasthan sentenced to 14 years in Kabirdham

Kabirdham: राजस्थान के दो गांजा तस्करों को 14 साल की सजा, 198 किलो मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए थे दोनों

Sat, 01 Apr 2023 02:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांजा तस्करी की जा रहीं है। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अंदर नीचे भाग में गुप्त चैंबर था। जिसमें 38 पैकेट में 198 किलो (1.98 क्विंटल) गांजा बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Two Ganja smugglers from Rajasthan sentenced to 14 years in Kabirdham
कबीरधाम जिला कोर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित जिला कोर्ट ने राजस्थान के दो गांजा तस्करों को 14-14 साल की सजा और 1.25-1.25 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इन दोनो तस्करों के पास से 198 किलो गांजा जब्त किया था। खास बात यह है कि इस मामले में मात्र साढ़े 11 माह के भीतर फैसला आया है। मामला जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) व एडीजे पंकज शर्मा के कोर्ट में था। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 16 अप्रैल 2022 को बोड़ला पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांजा तस्करी की जा रहीं है। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अंदर नीचे भाग में गुप्त चैंबर था। जिसमें 38 पैकेट में 198 किलो (1.98 क्विंटल) गांजा बरामद किया गया। इस वाहन में आरोपी सुधाकर यादव (37) व राजकुमार अहिर (35) दोनों निवासी जखराना, थाना बहरोड जिला अलवर (राजस्थान) बैठे थे। पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed