{"_id":"64d784d37fa6fbfd030dca53","slug":"two-fake-choice-centers-block-for-3-months-in-raipur-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: दो फर्जीवाड़ च्वॉइस सेंटर पर लगा ताला: बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली, 3 माह के लिए आईडी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: दो फर्जीवाड़ च्वॉइस सेंटर पर लगा ताला: बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर वसूली, 3 माह के लिए आईडी ब्लॉक
Sat, 12 Aug 2023 06:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:40 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में च्वॉइस सेंटर चलाने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दो संचालक बीपीएल कार्ड बनाने के नाम से वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने 2 सेंटर को तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी रायपुर में च्वॉइस सेंटर चलाने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दो संचालक बीपीएल कार्ड बनाने के नाम से वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने 2 सेंटर को तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर इन दोनों च्वॉइस सेंटर के निरीक्षण अधिकारियों ने किया था।
विज्ञापन
रायपुर के दो च्वॉइस सेंटर पर अवैध वसूली कर सेवाएं देने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने तीन माह के लिए आईडी ब्लॉक कर दी है। अब तीन माह तक पारस च्वॉइस सेंटर महोबा बाजार और टिकरापारा साहू कांप्लेक्स स्थित आल इन वन च्वॉइस सेंटर को बंद कर दिया गया है। ये सेंटर अब शासकीय सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के काम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
मामले में जिला ई-गर्वेन्स सोसायटी की मैनेजर कीर्ति शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्रों में दोनों च्वॉइस सेंटर में अवैध रूप से पैसे लेकर बीपीएल कार्ड बनाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। इस पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इस दौरान दोनों केन्द्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में ऑनलाइन नहीं पाए गए। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं से जुड़ी जन-सुविधा की सेवाएं आय, जाति, निवास आदि बनाने की सेवा शुल्क की जानकारी भी केन्द्र पर प्रदर्शित नहीं की गई थी। दोनों केन्द्रों पर जन-सुविधा सेवाओं से संबंधित कोई पंजी या रिकार्ड भी नहीं रखा था। जनहित की सेवाएं देने में लापरवाही बरतने पर दोनों चॉइस सेंटरों की आईडी को तीन माह के लिए ब्लॉक कर दी गई है।
विज्ञापन