{"_id":"5e4bf6ba8ebc3ef2dc6b4ea1","slug":"two-cobra-commando-injured-during-encounter-with-naxals-in-sukma-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो कोबरा जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो कोबरा जवान घायल
Tue, 18 Feb 2020 08:07 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के किस्ताराम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवान 208 बीएन कोबरा के हैं। दोनों को हवाई मार्ग से इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Two Commando Battalion for Resolute Action (CoBRA) personnel were injured during an encounter with Naxals in Kistaram of Sukma district, today.
— ANI (@ANI) February 18, 2020
विज्ञापन
पिछेल सप्ताह घायल हुआ सीआरपीएफ जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिछले हफ्ते नक्सली मुठभेड़ में घायल हुआ तीसरा सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार सिंह शहीद हो गया। रायपुर स्थित नारायणा अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी सांसें थम गईं। जवान अजीत सिंह के छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में काफी गहरी चोट आईं थीं। अस्पताल में भर्ती के समय से ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के शहीद जवान अजीत कुमार सिंह राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। सोमवार रात ही उनका ऑपरेशन हुआ था, लेकिन अगले ही दिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में 10 फरवरी को नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर तिपापुराम कैंप से सीआरपीएफ जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि दो जवान विकास और पुनानंद शहीद हो गए थे।