फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two children died due to drowning in the pond Rajnandgaon

Rajnandgaon: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jul 2023 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

बच्चों की मौत के बाद गांव में ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्होंने चक्का जाम किया प्रशासनिक समझाईश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the pond Rajnandgaon
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना अंतर्गत आने वाले सांकरा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ने वाले थे जिसमें समीक्षा 6 वर्ष और डोमन साहू 9 वर्ष का था। यह दोनों बुधवार को तालाब में नहाने पहुंचे और दोनों की डूबने से मौत हो गई। जिसमें से बच्ची की बॉडी को बुधवार को ही निकाल लिया गया था और आज 9 वर्षीय बालक का शव निकाला गया। दोनों बच्चों की बॉडी को निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अवैध मुरूम खनन के दौरान तालाब का निर्माण हुआ था इसलिए लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मुरूम उत्खनन करने के लिए माफियाओं के द्वारा इसकी खुदाई की गई थी और खुदाई के कारण गहराई इतना हुआ कि यह तालाब में तब्दील हो गया स्कूल में पढ़ रही है दोनों बच्चे यहां नहाने पहुंचे और नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद गांव में ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्होंने चक्का जाम किया प्रशासनिक समझाईश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed