{"_id":"5df57b2b8ebc3e880968ee89","slug":"two-bike-borne-men-were-hit-by-a-car-after-one-of-them-dragged-by-it-on-road-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ड्राइवर की बर्बरता, बाइक को टक्कर मारने के बाद व्यक्ति को रोड पर घसीटा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ड्राइवर की बर्बरता, बाइक को टक्कर मारने के बाद व्यक्ति को रोड पर घसीटा, देखें वीडियो
Sun, 15 Dec 2019 05:45 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 15 Dec 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायपुर में दो बाइक सवारों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद दोनों में से एक व्यक्ति दूर जा गिरा जबकि दूसरा कार के नीचे आ गया। कार ड्राइवर ने पहले तो कार रोकी फिर भागने लगा।
विज्ञापन
दूसरा व्यक्ति कार के नीचे फंसा हुआ था जिसे ड्राइवर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक सवार व्यक्तियों में से एक को मामूली चोटें आईं हैं जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
#WATCH Chhattisgarh: Two bike-borne men were hit by a car after which one of them was dragged by it on road in Raipur. Police say,"Accused has been arrested. The man who was riding the bike received minor injuries while other is seriously injured and admitted to hospital".(13.12) pic.twitter.com/vNJGga3gZM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 14, 2019
वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद कार ड्राइवर एक पल के लिए रुका और अगले ही पल वो कार के नीचे फंसे व्यक्ति को रोड पर घसीटता हुआ ले गया।