{"_id":"6a9046bebef568dbc9054db5","slug":"swine-flu-hits-chhattisgarh-13-patients-found-in-durg-bilaspur-hospitals-on-alert-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक: दुर्ग-बिलासपुर में 13 मरीज मिले; अस्पताल अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक: दुर्ग-बिलासपुर में 13 मरीज मिले; अस्पताल अलर्ट पर
Thu, 27 Aug 2026 07:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर जिलों मेंस्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रख दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के कुल छह मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में दो संक्रमितों का उपचार चल रहा है, जिनमें से एक का इलाज एम्स रायपुर और दूसरे का सेक्टर-9 अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में संदिग्ध रोगियों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के सात मरीज सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल दो मरीजों का इलाज शहर के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। भर्ती संक्रमितों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया है। एक अन्य 30 वर्षीय मरीज की रायपुर यात्रा का विवरण मिला है।
इन दिनों अस्पतालों में सर्दी, खांसी और तेज बुखार के लक्षणों वाले मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्धों की त्वरित जांच और निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विभाग ने आम जनता को सावधानी बरतने और लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है। विशेषकर उन लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है जो संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा कर चुके हैं या किसी मरीज के संपर्क में आए हैं।