फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested for gambling with betting slips in Gudhiyari, more than 22 thousand cash seized

Raipur Crime News: गुढियारी में सट्टा पट्टी से जुआ खेलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार से अधिक नगद जब्त

Sat, 07 Feb 2026 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 06:34 PM IST
सार

गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद समेत सट्टा लिखने का सामान जब्त किया है।
 

विज्ञापन
Two accused arrested for gambling with betting slips in Gudhiyari, more than 22 thousand cash seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद समेत सट्टा लिखने का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि खालबाड़ा इलाके में बांस के पेड़ के पास दो व्यक्ति सट्टा पट्टी के जरिए अवैध जुआ संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दबिश के दौरान रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
थाना गुढियारी पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। रेड के दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेंद्र कोठले और वरुण सोनी बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद, 6 डॉट पेन, 2 बोर्ड और 25 सट्टा पट्टियां बरामद की हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed