फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP Mahila Morcha protest against congress in Raipur

बीजेपी महिला मोर्चा का रायपुर में जंगी प्रदर्शन: कांग्रेस सांसद पर यौन दुर्व्यवहार को लेकर घेरा राजीव भवन

Sat, 10 Oct 2026 08:04 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस भवन का घेराव किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजधानी रायपुर में उग्र प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय 'राजीव भवन' का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
CG BJP Mahila Morcha protest against congress in Raipur
पुलिस से झूमाझटकी करती बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस भवन का घेराव किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजधानी रायपुर में उग्र प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय 'राजीव भवन' का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया। 
विज्ञापन




इस दौरान चर्चा में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूपकुमारी चौधरी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा केवल एक चुनावी ढकोसला है। जब अपनी ही पार्टी के नेताओं और सांसदों पर नारी गरिमा को तार-तार करने के आरोप लगते हैं, तब गांधी परिवार और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह मौन साध लेता है। सवाल करते हुए कहा कि जेएनयू में अध्यापन के दौरान छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोपी सांसद पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आखिर मौन क्यों है? क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ऐसे गंभीर अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं? यदि कांग्रेस ने अपने आरोपी सांसद पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो महिला मोर्चा इस लड़ाई को संसद से लेकर सड़क तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। 
विज्ञापन








'देश की बेटियों से माफी मांगे'
चौधरी ने कहा कि जवाहरलाल यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक ओर कांग्रेस महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसकी पार्टी के सांसद पर छात्राओं ने यौन दुर्व्यवहार के घिनौने आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी को तत्काल इस आरोपी सांसद को लोकसभा से निलंबित कर बर्खास्त करना चाहिए और देश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा इस जघन्य कृत्य के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उसके सांसद के खिलाफ देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगा और तब तक चुप नहीं बैठेगा जब तक पीड़ित छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन







कांग्रेस सांसद पर हो कड़ी कार्रवाई: लक्ष्मी वर्मा
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि जेएनयू की घटना ने एक बार फिर कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को बेनकाब किया है। यह घटना बताती है कि कांग्रेस के भीतर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही महिला विरोधी रहा है। चाहे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचार हों या देशभर में कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी बयान हों, यह पार्टी हमेशा महिलाओं के अपमान पर मौन रही है। 







पर्दा डालने का प्रयास कर रही कांग्रेस
वर्मा ने मांग की कि कांग्रेस आलाकमान तत्काल अपने सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे और देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस अपने सांसद पर लगे गंभीर आरोपों पर जिस तरह पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, वह बेहद निंदनीय है। आरोपी सांसद के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष व कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। महिला सुरक्षा पर ज्ञान बांटने वाले कांग्रेसी नेता आज अपने ही सांसद के कुकृत्यों पर आंखें मूंदे बैठे हैं। 







'पितृसत्ता को चुनौती' देने का दावा केवल ढोंग: विभा अवस्थी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में घूम-घूमकर ‘पितृसत्ता को चुनौती देने’ का पाखंड रचते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार जैसे अत्यन्त गम्भीर और घिनौने आरोप लग रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का नारी सशक्तीकरण का दावा केवल खोखली बयानबाजी तक सीमित है। अवस्थी ने कहा कि जब कांग्रेस के अपने सांसद पर ऐसे संगीन आरोप लगे हैं, तब राहुल गांधी और कांग्रेस का तथाकथित 'नारी सम्मान' का ढोंग पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस पूरे मामले पर मौन साधकर आरोपी सांसद को संरक्षण देने का काम कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed