{"_id":"6aca56bfae1b8ec4470df135","slug":"cg-congress-protest-against-central-government-in-raipur-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: श्रीकुमार शंकर बोले-'वोट चोरी' कर लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: श्रीकुमार शंकर बोले-'वोट चोरी' कर लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार
Sat, 10 Oct 2026 08:46 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक दलों का धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 10 अक्तूबर को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। वोट चोरी के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीतिक दलों के धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 10 अक्तूबर को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी', मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तय करने की मांग की गई।
'एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली'
अमर उजाला से खास चर्चा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। वोट चारी कर बीजेपी सरकार बनाने में लगी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसमें शामिल हैं। ऐसे चुनाव आयुक्त को तुरंत इस्तीफा लेकर गिरफ्तार कराना चाहिये।
विज्ञापन
ये हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को उठाया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, आप एवं सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी शामिल हुए।