फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribute to Dantewada martyr: Arun Sao said- BJP will eliminate Naxalites from Chhattisgarh

Raipur: दंतेवाड़ा के शहीदों को श्रद्धांजलि, अरुण साव ने कहा- भाजपा करेगी छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया

Thu, 27 Apr 2023 10:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें सभी जिला मुख्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और जिला कार्यालय में  नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में रायपुर के जयस्तभ चौक पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन
Tribute to Dantewada martyr: Arun Sao said- BJP will eliminate Naxalites from Chhattisgarh
बीजेपी ने जय स्तंभ चौक पर दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें सभी जिला मुख्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और जिला कार्यालय में  नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में रायपुर के जयस्तभ चौक पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने शहीदों को नमन किया। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जय स्तंभ चौक पहुंचे। दीपक जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का सफाया करेगी। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अरनपुर की नक्सली वारदात ने कांग्रेस सरकार के दावों की धज्जियां उड़ा दी है। भाजपा ने 15 साल तक बस्तर में विकास के साथ ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर हालात बदले थे, जबकि भाजपा को नक्सल समस्या विरासत में मिली थी। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने नक्सलियों के सामने मानसिक रूप से हथियार डाल दिये हैं। 
विज्ञापन


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, मोतीलाल साहू, नंदन जैन, रजनीश शुक्ला, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, जिला महामंत्री सत्यम दुआ, रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, अमित साहू, लक्ष्मी वर्मा, किशोर महानंद, आशु चंद्रवंशी, अकबर अली, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायपाली बसना में शक्ति केंद्र संयोजकों से मंत्रणा
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने आज महासुमंद के सरायपाली बसना प्रवास पर शक्ति केंद्र संयोजक से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों पर जनता के साथ आंदोलन करने कहा। बैठक के आरंभ में सर्वप्रथम दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में शहीद दस जवानों और नक्सली हमले में मृत वाहन चालक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बस्तर में हुए नक्सली हमले के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मौन रहकर प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed