फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribal society protested for the second day over the death of the youth

Gariaband: युवक की मौत को लेकर दूसरे दिन भी आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम, मुआवजा और नौकरी की मांग

Tue, 05 Sep 2023 03:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर सड़क में बैठ गए और प्रदर्शन करे रहे हैं। 

विज्ञापन
Tribal society protested for the second day over the death of the youth
युवक की मौत को लेकर दूसरे दिन भी आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले में अतिक्रमण मामले में गिरफ्तार आदिवासी युवक की मौत को लेकर लगातार दूसरे दिन आदिवासी समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को भी आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के तिंरगा चौक में नेशनल हाईवे 130 सी में चक्काजाम कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर सड़क में बैठ गए और प्रदर्शन करे रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना के बाद आदिवासी समाज पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और डीएफओ और वनकर्मी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे है। दूसरी ओर चक्कजाम के चलते रायपुर देवभोग मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं बड़े वाहनों को शहर के बाहर रोका जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

विज्ञापन


अतिक्रमण के मामले में गिरफ्तार ग्राम झितरीडूमर के आदिवासी युवक भोजराम ध्रुव पिता चमरू ध्रुव की कल रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को 28 अगस्त को वन विभाग ने पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। जेल में निरुद्ध करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद युवक सदमे में था, ब्रेन हैमरेज होने से उसकी मौत होने के खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed