फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Treatment and employment: ₹680 crore Bombay Hospital in Nava Raipur, creating over 500 jobs

इलाज भी, रोजगार भी: नवा रायपुर में 680 करोड़ रुपये का बॉम्बे हॉस्पिटल, 500 से ज्यादा नौकरियां तय

Thu, 22 Jan 2026 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 Jan 2026 07:00 PM IST
सार

नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार को बड़ी सफलता मिली है। नवा रायपुर में बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए जमीन आवंटन और लीज की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Treatment and employment: ₹680 crore Bombay Hospital in Nava Raipur, creating over 500 jobs
मेडिसिटी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार को बड़ी सफलता मिली है। नवा रायपुर में बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए जमीन आवंटन और लीज की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर विकास प्राधिकरण और बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट के बीच 15 एकड़ भूमि का लीज एग्रीमेंट किया गया। इस भूमि पर करीब 680 करोड़ रुपये की लागत से 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने सितंबर 2025 में निवेश आमंत्रित किया था। इसके बाद महज चार महीने के भीतर जमीन चिन्हांकन, स्वीकृति और रजिस्ट्री जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। इसे छत्तीसगढ़ की तेज और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।
विज्ञापन


नवा रायपुर में बनने वाले इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बाद प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए मुंबई या दिल्ली जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। इस परियोजना से 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सहयोगी सेवाओं में भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बॉम्बे हॉस्पिटल की स्थापना से नवा रायपुर को सेंट्रल इंडिया के हेल्थकेयर हब के रूप में पहचान मिलेगी। यह परियोजना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है और बॉम्बे हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का यहां आना राज्य की नीतियों पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।


यह परियोजना छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहनों का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। इससे नवा रायपुर को भविष्य में एक प्रमुख मेडिकल डेस्टिनेशन बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर शासन, उद्योग विभाग, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण और बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed